सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Transformer blows up in industrial area, halting production in 73 factories

Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंका, 73 फैक्टरियों में उत्पादन ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 20 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Transformer blows up in industrial area, halting production in 73 factories
शामली के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली लाइन को ठीक करते कर्मचारी। ऊर्जा निगम
विज्ञापन
शामली। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में लगा बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते करीब 75 फैक्टरियों में उत्पादन कार्य बंद पड़ा है। बिजली संकट के कारण उद्यमियों को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है, जबकि फैक्टरी बंद होने से मजदूरों को भी छुट्टी देनी पड़ी।
Trending Videos

उद्यमी अमित जैन, आशीष अग्रवाल, अशोक बंसल, अशोक मित्तल, कमल गोयल और अपूर्व जैन ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया था। इसके बाद से रिम-धुरा, माचिस, धूपबत्ती, अगरबत्ती, चम्मच और अन्य उत्पाद बनाने वाली करीब 75 फैक्टरियों में कामकाज ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि मामले को लेकर ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार और टेक्निकल डायरेक्टर से वार्ता की गई है। अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाने का भरोसा भी दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed