फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 24-Year-Old Financier Dies in Tractor-Bike Collision Near Jasala Cut

Shamli: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फाइनेंसर की मौत, घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों में कोहराम

Tue, 18 Aug 2026 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Aug 2026 12:42 PM IST
सार

शामली के कांधला में जसाला कट के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 24 वर्षीय फाइनेंसर संदीप की मौत हो गई। वह कांधला से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

विस्तार

शामली के कांधला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय फाइनेंसर संदीप की मौत हो गई। गांव जसाला कट के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल संदीप को राहगीरों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कांधला से घर लौटते समय हुआ हादसा
शामली के बनतीखेड़ा निवासी जगपाल सिंह के पुत्र संदीप फाइनेंस का काम करते थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से कांधला से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जसाला कट के पास पहुंचे, उनकी बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मां की आंखों में आंसू, दिल में सुकून, चार साल बाद मिला न्याय, पिता-पुत्र की हुई थी हत्या 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया
हादसे की सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। कांधला थाना अध्यक्ष बच्चू सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed