फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Farmer Sets Himself on Fire as Revenue Team Arrives to Deliver Land Possession

Shamli: जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम, किसान ने खुद को लगाई आग, 50 हजार मांगने का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 02:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Aug 2026 02:21 PM IST
सार

शामली के गोहरनी गांव में जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने किसान ने खुद को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली और पानी से भरे खेत में कूद गया। किसान ने 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Shamli: Farmer Sets Himself on Fire as Revenue Team Arrives to Deliver Land Possession
किसान ने खुद को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के गोहरनी गांव में जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने किसान ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली और पानी से भरे खेत में कूद गया। घटना के बाद पुलिस ने किसान को उसके पिता और भाई के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। किसान ने राजस्व टीम पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची थी राजस्व टीम
प्रशासन के अनुसार, गोहरनी गांव में खसरा संख्या 647/2 की करीब 1.0256 हेक्टेयर भूमि को लेकर एसडीएम न्यायालय में वाद चल रहा था। इस मामले में 30 अप्रैल 2013 को अंतिम फैसला आया था। इसके बाद वीरबाला पत्नी स्वर्गीय रामनरेश बैनीवाल ने भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। राजस्व टीम ने 30 जून को भूमि की पैमाइश कर उसे चिन्हित किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मां की आंखों में आंसू, दिल में सुकून, चार साल बाद मिला न्याय, पिता-पुत्र की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद कार्रवाई के लिए पहुंची टीम
बताया गया कि 17 अगस्त को तहसील समाधान दिवस में शिकायत के बाद राजस्व टीम को भूमि कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सोमवार शाम पुलिस बल के साथ राजस्व टीम गोहरनी गांव पहुंची। प्रशासन के अनुसार टीम को देखते ही किसान आदित्य ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली और इसके बाद खेत में भरे पानी में कूद गया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया किसान
किसान के आग लगाने और खेत के पानी में कूदने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला और उसके पिता व भाई के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। किसान का उपचार कराया जा रहा है।

राजस्व टीम पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप
किसान आदित्य ने आरोप लगाया कि राजस्व टीम की ओर से जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। हालांकि प्रशासन की ओर से इस आरोप की पुष्टि नहीं की गई है। एसडीएम सचिन कुमार ने बताया कि किसान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना गोहरनी गांव के खेत में हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed