सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Body of 50-Year-Old Man Found Hanging From Tree, Family Alleges Murder

Shamli:पेड़ पर लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जताई हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विनोद कश्यप का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Shamli: Body of 50-Year-Old Man Found Hanging From Tree, Family Alleges Murder
मृतक विनोद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव लांक निवासी विनोद कश्यप के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद उनकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है और मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos


सेंहटा बाईपास के पास मिला शव
जानकारी के अनुसार गांव लांक निवासी विनोद कश्यप शामली तहसील में पिछले करीब 15 वर्षों से अधिवक्ताओं के चैंबर में पानी पिलाने का काम करते थे। शुक्रवार रात सेंहटा बाईपास के पास उनका शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
शनिवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण आदर्श मंडी थाने पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि विनोद कश्यप की हत्या की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

फोन पर बताया था मारपीट का मामला
मृतक के पुत्र सुमित ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पिता ने फोन कर बताया था कि कुछ वकीलों से उनका झगड़ा हो गया है और उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह उस रात घर नहीं पहुंच पाएंगे।
 

पुलिस को दी थी सूचना, नहीं लिया गया गंभीरता से
सुमित के अनुसार पिता का फोन आने के बाद वह तुरंत तहसील पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को भी जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में परिवार के लोग खुद ही उनकी तलाश में निकले तो सेंहटा बाईपास के पास पेड़ पर उनका शव लटका मिला।

हाथ पर पेंसिल से लिखा मिला मारपीट का जिक्र
परिजनों ने बताया कि विनोद कश्यप के हाथ पर पेंसिल से लिखा मिला कि एक अधिवक्ता ने उनके साथ मारपीट की है। इसके आधार पर परिवार ने मारपीट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed