Shamli Encounter: रात एक बजे पुलिस सुरक्षा में सुपुर्द-ए-खाक हुआ एक लाख के इनामी फुरकान का शव
शामली के झिंझाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात कैराना लाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में परिजनों ने गंधीयान कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया। फुरकान का नाम कैराना पलायन प्रकरण और कई संगीन आपराधिक मामलों से जुड़ा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात कैराना पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने गंधीयान कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया।
पोस्टमार्टम के बाद देर रात पहुंचा शव
पुलिस के अनुसार शामली मोर्चरी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात करीब एक बजे फुरकान का शव कैराना के अलीपुर रोड स्थित उसके भाई के आवास पर लाया गया। शव पहुंचने के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए।
यह भी पढ़ें: UP Encounter: एक लाख का इनामी ढेर, कोड वर्ड में रंगदारी मांगता था फुरकान, कार्बाइन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
सुरक्षा के मद्देनजर कब्रिस्तान और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद परिजनों ने टीचर कॉलोनी के निकट स्थित गंधीयान कब्रिस्तान में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।
कई संगीन मामलों में था वांछित
फुरकान बुधवार दोपहर झिंझाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह एक लाख रुपये का इनामी बदमाश था और उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। उसका नाम कैराना पलायन प्रकरण से भी जुड़ा रहा था।
विनोद सिंघल हत्याकांड के बाद चर्चा में आया था नाम
पुलिस के अनुसार व्यापारी विनोद सिंघल की हत्या के बाद कैराना पलायन का मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था। उसी प्रकरण में फुरकान का नाम भी प्रमुख आरोपियों में शामिल रहा था।