सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: fifteen thousand Rewarded Robber Rais Injured in Police Encounter Near Lisadh

Shamli: मुठभेड़ में ढेर हुआ लूट गिरोह का खेल, 15 हजार का इनामी रईस गोली लगने से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Mar 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली में लिसाढ़ मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश रईस पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया। आरोपी ने महिला और युवक से लूट की वारदात स्वीकार की है।

Shamli: fifteen thousand Rewarded Robber Rais Injured in Police Encounter Near Lisadh
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में लूट गिरोह का 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश रईस पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस शनिवार को वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आईटीआई कॉलेज से लिसाढ़ गांव जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बाइक दौड़ाकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रईस के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी फारुख मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायल बदमाश की पहचान पानीपत की राजीव कॉलोनी निवासी रईस के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि एक मार्च को लिसाढ़ गांव के पास अरविंद और एक महिला से कान के कुंडल, बाली और नकदी लूट ली थी। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने अन्य वारदातों में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने घायल बदमाश के पास से लूटे गए दो कुंडल, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

फरार आरोपियों की तलाश तेज
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना कांजरहेडी निवासी अर्जुन और फरार आरोपी फारुख की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रईस पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार आरोपी रईस के खिलाफ लूट और मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करता था और लूटे गए जेवरात दिल्ली व अन्य स्थानों पर बेच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed