पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Heavy Rain Brings Relief From Heat, Waterlogging Reported Across Several Areas

UP: शामली में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जलभराव

Tue, 07 Jul 2026 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jul 2026 11:04 AM IST
सार

शामली में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। शहर सहित कैराना, कांधला, थानाभवन और अन्य क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया।

विज्ञापन
Shamli: Heavy Rain Brings Relief From Heat, Waterlogging Reported Across Several Areas
शामली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और जिलेभर में झमाझम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन


जिलेभर में हुई अच्छी बारिश, लोगों ने उठाया मौसम का आनंद
शामली शहर के अलावा कैराना, झिंझाना, जलालाबाद, थानाभवन, कांधला और जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान बच्चों और बड़ों ने मौसम का भरपूर आनंद लिया। कई लोग घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों और निचले इलाकों में भरा पानी
लगातार हुई तेज बारिश के कारण शामली शहर, कैराना, कांधला और अन्य क्षेत्रों की कई सड़कों तथा निचले इलाकों में जलभराव हो गया। पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर कीचड़ और यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी सामने आईं।

तापमान में गिरावट, किसानों के चेहरे खिले
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है और खेती के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed