{"_id":"6a3a7b4f33c542d2590fec11","slug":"shamli-major-action-in-2-crore-embezzlement-case-at-punjab-national-bank-three-suspended-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: पंजाब नेशनल बैंक में दो करोड़ के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, मैनेजर समेत तीन निलंबित, तीन का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: पंजाब नेशनल बैंक में दो करोड़ के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, मैनेजर समेत तीन निलंबित, तीन का तबादला
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
शामली जिला स्थित जलालाबाद की पीएनबी शाखा में खुद को बैंक का जनरेटर ऑपरेटर बताने वाला अंकुर सैनी लोगों से रुपये लेकर बैंक में जमा नहीं कर रहा था। इस मामले की जांच में बैंक कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है।
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा में करीब दो करोड़ रुपये के गबन के मामले में बैंक प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन बैंक मैनेजर शिरीष बिष्ट, जयबीर सिंह और बैंक कर्मचारी मोहित वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2020 से 2025 तक शाखा में तैनात कैशियर सतीश और दो अन्य कर्मचारियों का तबादला किया गया है।
धोखाधड़ी का खुलासा और विभागीय जांच
यह मामला 4 जून को तब सामने आया जब जलालाबाद के लोगों ने बैंक शाखा के बाहर हंगामा किया। आरोप था कि बैंक में जनरेटर संचालित करने वाला और स्वयं को बैंक मित्र बताने वाला अंकुर सैनी, लोगों से पैसे लेकर खातों में जमा नहीं कर रहा था और न ही उनके खातों से रकम निकलवा रहा था। इस तरह, अंकुर सैनी ने लगभग 250 लोगों के साथ करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। बैंक प्रबंधक मानवेंद्र की तहरीर पर 12 जून को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और 18 जून को आरोपी अंकुर सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, पीड़ितों ने बैंक अधिकारियों की भूमिका की जांच और अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग पर जोर दिया। इसके बाद, डिप्टी सर्किल हेड राधेश्याम लालदास की अगुवाई में एक विभागीय जांच शुरू हुई। इस जांच में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आई।
सर्किल हेड ने इस बात पर सवाल उठाया कि अंकुर सैनी बैंक से सीधे जुड़े बिना किस प्रकार लोगों के रुपये जमा कराने और खातों से लेन-देन कराने का काम कर रहा था, और यह सब अधिकारियों की निगरानी में लंबे समय तक कैसे चलता रहा।

डिप्टी सर्किल हेड बोले- पीड़ितों का नुकसान नहीं होने देंगे, लौटाया जाएगा पैसा
डिप्टी सर्किल हेड ने बताया कि बुधवार से पीड़ित उपभोक्ताओं को बैंक बुलाकर तथ्यों का सत्यापन किया जाएगा। जांच में दावे सही पाए जाने पर सभी प्रभावित उपभोक्ताओं का गबन किया गया पैसा वापस लौटाया जाएगा। बैंक प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: दोस्त की पत्नी से हो गए संबंध, विरोध करने पर कर दी हत्या, घर से बुलाकर मारा; आरोपी गिरफ्तार