{"_id":"6a39906c30d702a0530abfc3","slug":"construction-of-the-railway-overbridge-has-not-started-even-two-years-after-the-foundation-stone-was-laid-shamli-news-c-26-1-sal1001-168164-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिलान्यास के दो साल बाद भी नहीं शुरू हुआ रेलवे ओवरब्रिज निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिलान्यास के दो साल बाद भी नहीं शुरू हुआ रेलवे ओवरब्रिज निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित रेलवे फाटक संख्या 89 पर प्रस्तावित ओवरब्रिज (रेलवे उपरिगामी पुल) का शिलान्यास हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। परियोजना के लिए शासन से बजट स्वीकृत न होने के कारण काम अधर में लटका हुआ है। अब उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की नई कार्ययोजना में धनराशि की मांग करते हुए शासन को नया प्रस्ताव भेजा है।
करीब दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से शहर के मेरठ-करनाल हाईवे स्थित रेलवे फाटक संख्या 89 पर ओवरब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया था। इसके बाद दिल्ली मंडल निर्माण खंड रेलवे ने 19 करोड़ रुपये का अनुमानित प्रस्ताव तैयार कर उत्तर प्रदेश सेतु निगम, सहारनपुर मंडल को भेजा था
सेतु निगम के तत्कालीन अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार ने रेलवे फाटक संख्या 89 पर दो लेन के ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 77 करोड़ 12 लाख रुपये तथा धीमानपुरा स्थित रेलवे फाटक संख्या 90 पर दो लेन के ओवरब्रिज के लिए 52 करोड़ 99 लाख रुपये का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा। वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने के बाद भी इन परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं हो सकी, जिसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि रेलवे फाटक संख्या 89 और धीमानपुरा रेलवे फाटक संख्या 90 पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की नई कार्ययोजना में शासन से धनराशि की मांग की गई है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।