सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Coaching centers operating in local neighborhoods

Shamli News: गली-मोहल्लों में चल रहे कोचिंग सेंटर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers operating in local neighborhoods
शामली में तंग गली में खुले कोचिंग संस्थान। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में पंजीकृत व गैर पंजीकृत 200 से अधिक कोचिंग सेंटर गली-मोहल्लों में चल रहे हैं, जिनमें अधिकतर में आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। तंग गलियों में चल रहे कोचिंग सेंटरों में अगर आग लगने की घटना हो जाए तो दमकल की गाड़ी आसानी से नहीं पहुंच पाएगी। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद शासन ने कोचिंग सेंटरों में आग से सुरक्षा की व्यवस्थाओं के इंतजाम करने के निर्देश दिए।

जिले में शिक्षा विभाग में लगभग 24 कोचिंग संस्थान पंजीकृत है, जबकि 200 से ज्यादा गैर पंजीकृत कोचिंग सेंटर गली मोहल्लों में चल रहे हैं। शहर के काकानगर, आर्यपुरी, सीबी गुप्ता कालोनी, बुढ़ाना रोड समेत पूरे शहर में चल रहे कोचिंग सेंटरों में मानकों का पालन नहीं किया गया और न ही आग से बचाव के सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम है। इतना ही नहीं तंग गलियों में अगर आग लग जाए तो वहां पर दमकल की गाड़ी को पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। बिना पंजीकरण के चल रहे कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे बिना पंजीकरण के कोचिंग सेंटर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर स्टेशन प्रभारी युवकेश ने बताया कि लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद शासन ने सभी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने के निर्देश मिले हैं। मंगलवार से कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया जाएगा।

शामली में तंग गली में खुले कोचिंग संस्थान। संवाद

शामली में तंग गली में खुले कोचिंग संस्थान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed