{"_id":"6a3dcc5f7220093ac40fad7f","slug":"shamli-mehtab-carrying-a-reward-of-50-000-killed-in-an-encounter-near-the-khandrawali-police-outpost-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, खंद्रावली पुलिस चौकी के पास आज तड़के एनकाउंटर; दरोगा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, खंद्रावली पुलिस चौकी के पास आज तड़के एनकाउंटर; दरोगा भी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:18 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार मेहताब पर हत्या, लूट, डकैती समेत विभिन्न धाराओं में 25 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि गिरोह की कमान भी मेहताब ने ही संभाल रखी थी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांधला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खंद्रावली पुलिस चौकी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेहताब मारा गया। मुठभेड़ के दौरान कांधला थाने में तैनात दरोगा दीपचंद भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि खंद्रावली पुलिस चौकी के पास कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाशों की गोली से दरोगा दीपचंद भी घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मेहताब को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। घटना की सूचना पर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की बाइक, एक 9 एमएम पिस्टल तथा कई कारतूस बरामद किए हैं।
महिला सिपाही से की थी लूट
एसपी ने बताया कि मेहताब ने एक मार्च को पानीपत में तैनात महिला कांस्टेबल से सोने के कुंडल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा उसने आदर्श मंडी क्षेत्र में किसानों से लूट की घटना भी की थी।
25 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार मेहताब पर हत्या, लूट, डकैती समेत विभिन्न धाराओं में 25 प्राथमिकी दर्ज हैं। वह शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों में सक्रिय होकर अपने गिरोह के साथ वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस का कहना है कि गिरोह की कमान भी मेहताब ने ही संभाल रखी थी।