शामली। कांधला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खंद्रावली पुलिस चौकी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश महताब मारा गया। मुठभेड़ के दौरान कांधला थाने में तैनात दरोगा दीपचंद भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महताब का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कांबिंग अभियान चला रही है।
UP: चौकी के पास हुई मुठभेड़, महिला सिपाही से लूट समेत 34 मामलों में वांछित था महताब, दरोगा भी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:39 AM IST
सार
Shamli Police Encounter News: शामली के कांधला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश महताब मारा गया। महिला सिपाही से लूट समेत 34 मामलों में वांछित महताब पर कई राज्यों में गंभीर मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में एक दरोगा भी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन