{"_id":"6a2e4341b4d04085b90cca7b","slug":"ayush-conversion-case-chandni-s-cousin-arrested-speculation-intensifies-after-a-photo-of-ayush-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष धर्मांतरण प्रकरण: चांदनी का फुफेरा भाई गिरफ्तार, आयुष का बिना दाढ़ी वाला फोटो वायरल होने पर चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष धर्मांतरण प्रकरण: चांदनी का फुफेरा भाई गिरफ्तार, आयुष का बिना दाढ़ी वाला फोटो वायरल होने पर चर्चाएं तेज
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:29 AM IST
सार
Shamli News: शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम मोहम्मद अली रख लिया। पिता ने जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा रखी है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
आयुष मलिक और चांदनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस ने चर्चित आयुष धर्मांतरण प्रकरण में एक और आरोपी तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी चांदनी कुरैशी का फुफेरा भाई है। पुलिस इस मामले में आरोपी युवती व उसके पिता को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आठ आरोपी अभी भी वांछित चल रहे हैं।
आयुष मलिक उर्फ रहमान उर्फ मोहम्मद अली।
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी प्रसिद्ध दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष मलिक के धर्मांतरण के आरोप में शहर कोतवाली में आठ दिन पहले तीन मौलाना समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपियों पर आयुष को प्रेम जाल में फंसाकर संपत्ति हड़पने का आरोप था। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने आयुष को प्रेमजाल में फंसाने की आरोपी युवती चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी निवासी काजीवाड़ा शामली को गिरफ्तार कर लिया था।
गिरफ्तार आरोपी भोला।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में शनिवार को एक और आरोपी चांदनी के फुफेरे भाई तौफीक उर्फ भोला निवासी काजीवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। एसपी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से आयुष मलिक का धर्मांतरण कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ आयुष मलिक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौलानाओं की तलाश में पुलिस टीमें दे रही दबिश
आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक की तरफ से शहर कोतवाली में चांदनी कुरैशी, उसकी तीन बहनों, पिता, भाई, मौलाना मुनव्वर व अन्य दो अज्ञात मौलानाओं समेत 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। मौलानाओं समेत आठ आरोपियों की तलाश में एसआईटी, एसओजी, क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगी है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है। पुलिस आयुष मलिक व चांदनी और उसके परिवार के लोगों के बैंक खाते भी खंगाल रही है जिससे उनमें वित्तीय लेनदेन की जानकारी हो सके।

आयुष मलिक की बिना दाढ़ी वाली फोटो, जो वायरल हो रही है।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन आज
हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ शामली के निजी चिकित्सक के घर के बाहर प्रदर्शन और पांच कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मदाह करने की घोषणा कर रखी है। ललित शर्मा का आरोप है कि आयुष मलिक के धर्मांतरण कराने में निजी चिकित्सक का हाथ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए एक सप्ताह का समय दिया था लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ललित शर्मा के आह्वान पर हिंदू रक्षा दल के उप्र अध्यक्ष श्रवण चंदेल व शामली के जिलाध्यक्ष भगवानदास ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो वायरल कर कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रविवार दोपहर तीन बजे शामली पहुंचने का आह्वान किया है।