फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: गैंगस्टर राकेश पंपू के रिमांड की पुनरीक्षण याचिका पर 23 को होगी सुनवाई

Sun, 18 Oct 2026 10:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 18 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shamli News
कैराना (शामली)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश रचने में आरोपी बनाए गए करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश पंपू के रिमांड की पुनरीक्षण याचिका पर 23 अक्तूबर को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

26 अगस्त की शाम शामली में गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पांच दिन बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल रहे शूटर सुमित व मोहित मारे गए थे। हत्याकांड की साजिश में शामली पुलिस की जांच में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश पंपू आरोपी पाया गया था। इसके लिए शामली पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय में राकेश पंपू के रिमांड आवेदन के लिए पुनरीक्षण याचिका दायर की है। 23 अक्तूबर को गैंगस्टर राकेश पंपू के रिमांड आवेदन की पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, शनिवार काे पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में आरोपी तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के दो शूटरों योगेश टुंडा और दीपक डबास को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बी वारंट पर तलब कराया था, जहां पर शामली पुलिस ने दोनों गैंगस्टर को हत्या की साजिश का आरोपी बनाते हुए रिमांड करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed