{"_id":"69e0e6b096be93d77604c2f2","slug":"shamli-payment-not-made-transaction-successful-message-shown-on-phone-gandhi-chowk-shopkeeper-cheated-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: भुगतान हुआ नहीं, फोन पर दिखा दिया 'ट्रांजेक्शन सक्सेसफुल' का मेसेज, गांधी चौक के दुकानदार से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: भुगतान हुआ नहीं, फोन पर दिखा दिया 'ट्रांजेक्शन सक्सेसफुल' का मेसेज, गांधी चौक के दुकानदार से ठगी
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार
शहर के शिवमूर्ति गांधी चौक निवासी दुकानदार संजय कुमार से तीन युवकों ने 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने जांच के बाद सहारनपुर निवासी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फर्जी मोबाइल एप से लोगों के खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक माह पहले दुकानदार से 30 हजार रुपये के नए नोटों की तीन गड्डी ठगने की घटना का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से 22 हजार रुपये, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। तीनों आरोपी इंटर तक पढ़े हैं।
Trending Videos
एएसपी सुमित शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर के शिवमूर्ति गांधी चौक निवासी दुकानदार संजय कुमार ने 18 मार्च को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि बाइक सवार तीन युवकों ने उससे 30 हजार रुपये के नए नोटों की तीन गड्डी ली थी। 31 हजार रुपये का आनलाइन फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर मौके से भाग गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी नकुल, टिंकू व रजत निवासी गांव विलासपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। एएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मोबाइल में फोनपे जैसा फर्जी एप डाउनलोड कर रखा है, जिसके माध्यम से 31,000 रुपये का फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर दुकानदार को विश्वास में लिया था। जबकि वास्तव में उसके खाते में कोई धनराशि ट्रांजेक्शन नहीं की गई थी।
आरोपियों ने बताया कि 30 हजार रुपये को तीनों ने आपस में बांट लिया था। फर्जी एप के माध्यम से जब किसी का क्यूआर कोड स्कैन किया जाता है, तो स्कैनिंग तो हो जाती है, लेकिन वास्तविक भुगतान नहीं होता, जबकि सामने वाले को ट्रांजेक्शन सफल होना दिख जाता है, जिससे वह भ्रमित हो जाता है कि उसके खाते में पैसे आ गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले वे जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर में भी इसी तरह ठगी कर चुके हैं।
