सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fever and allergy patients were more in the health fairs

Shamli News: आरोग्य मेलों में बुखार व एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 20 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fever and allergy patients were more in the health fairs
शामली के पंसारियांनं में पीएचसी में मरीजों की जांच करती चिकित्सक
विज्ञापन
शामली/बाबरी/चौसाना/बनत। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में वायरल बुखार व एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे।
Trending Videos

शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया आरोग्य मेले में 57 मरीज आए। इनमें 24 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। इसके अलावा शुगर के पांच, ब्लड प्रेशर के तीन, एलर्जी के चार, बुखार के पांच, सांस का एक, गैस के तीन और खांसी जुकाम व अन्य बीमारियों के 11 मरीज आए। सभी मरीजों को दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बरखंडी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डा. दीपांशु चौधरी मरीजों की जांच करते हुए मिले।
फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 32 मरीज आए।। इनमे चार गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इसके अलावा शुगर के तीन, खांसी के तीन, बुखार के पांच, त्वचा के तीन और अन्य रोगों के 14 मरीज आए। सभी मरीजों को जांच कर दवा दी गई।
बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले में 45 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनके अलावा कैराना, कांधला, चौसाना, बनत में भी बुखार के मरीज अधिक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed