{"_id":"69f34bd3c5bbd5f9c90948e9","slug":"shamli-pregnant-woman-kept-suffering-in-labor-pain-for-three-hours-operation-was-not-done-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: तीन घंटे तक प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, नहीं किया ऑपरेशन, लखनऊ तक पहुंचा मामला; जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: तीन घंटे तक प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, नहीं किया ऑपरेशन, लखनऊ तक पहुंचा मामला; जांच बैठी
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
शामली के सामुदायिक केंद्र में रुकैया खातून को प्रसव पीड़ा होने पर लाया गया था। यहां बताया गया कि निश्चेतक ने आने से मना कर दिया, इस कारण डिलीवरी नहीं कराई जा सकती। बाद में निजी अस्पताल ले जाकर डिलीवरी कराई गई।
जांच बैठी। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में प्रसव पीड़ा से गर्भवती महिला के तीन घंटे तक तड़पने और बाद में ऑपरेशन न करने के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ ने नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार को प्रकरण की जांच सौंपी है।
Trending Videos
गांव लिलौन निवासी अबुबकर अपनी पत्नी रुकैया खातून को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार सुबह सीएचसी शामली लेकर गया था। प्रसव पीड़ा तेज होने पर स्टाफ नर्स उसे लेबर रूम में ले गई थी, लेकिन सामान्य प्रसव न होने पर चिकित्सक ने ऑपरेशन से प्रसव होना बताया, लेकिन आरोप है कि निश्चेतक ने आने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान महिला करीब तीन घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। इसे लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया था और उन्होंने हंगामा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया था। बाद में परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए थे, जहां पर ऑपरेशन से महिला को बच्चा हुआ था।
सरकारी अस्पताल में महिला का प्रसव न कराने पर शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. अनिल कुमार से रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ ने इस प्रकरण की जांच नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार को सौंपी है। साथ ही सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार से प्रकरण में आख्या मांगी।
डॉ. दीपक कुमार ने सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी, जिसमें महिला के आपॅरेशन के बारे में निश्चेतक डॉ. बिजेंद्र कुमार को बताया गया था, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया था, जिस कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि इस प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
