{"_id":"6996f7fd6599bc5023029b5b","slug":"shamli-tried-to-establish-relationship-with-daughter-in-law-by-blackmailing-father-in-law-killed-her-in-ange-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: ससुर ने पुत्रवधू को ब्लैकमेल कर की संबंध बनाने की कोशिश, लात मारी तो गुस्से में आकर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: ससुर ने पुत्रवधू को ब्लैकमेल कर की संबंध बनाने की कोशिश, लात मारी तो गुस्से में आकर दी हत्या
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Feb 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
इस्सोपुर खुरगान में पांच दिन पहले कमरे में चारपाई पर मशकुरा का शव मिला था। कमरा अंदर से बंद था। ससुर ने तरकीब लगाकर कमरा अंदर से बंद किया था। वह पुत्रवधू के प्रेमी के बारे में अपने बेटे को बताने की धमकी देकर संबंध बनाना चाहता था।
ससुरा गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कैराना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान में पांच दिन पहले हुई मशकुरा (24) की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि अनैतिक संबंध बनाने में विफल रहने पर ससुर ने महिला की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
गांव इस्सोपुर खुरगान में 15 फरवरी की रात को मशकुरा का शव कमरे के अंदर चारपाई पर मिला था। उसके गले पर निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की, तो महिला की हत्या किया जाना सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी एनपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला की हत्या के आरोप में उसके ससुर अब्बास उर्फ बासा और पति सलमान को गिरफ्तार किया गया है। एसपी के मुताबिक पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीन साल पहले मशकुरा की शादी सलमान से हुई थी।
शादी के बाद से सलमान पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था। घर पर उसकी पत्नी, एक साल का बेटा और पिता अब्बास रहते थे। इसी दौरान मशकुरा के गांव मंडावर निवासी जाबिद से संबंध बन गए थे। अब्बास को इसकी जानकारी हो गई थी। अब्बास ने अपनी पुत्रवधू मशकुरा को जाबिद व उसके संबंधों के बारे में उसके पति व मायके वालों को बताने की धमकी देकर कई बार अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास किया था।
एसपी के मुताबिक 14 फरवरी की शाम करीब सात बजे जाबिद फिर से अब्बास के घर पर आया था और मशकुरा के पास एक घंटा रहकर चला गया था। जाबिद के जाने के बाद बाद अब्बास ने रात में अपनी पुत्रवधू के साथ अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध करते हुए अपने ससुर को लात मार दी थी।
संबंध बनाने में असफल रहने पर अब्बास ने अपने पुत्र सलमान को फोन पर मशकुरा व जाबिद के संबंधों के बारे में बताया। पिता-पुत्र दोनों ने मशकुरा को मारने की योजना बनाई। इसके बाद अब्बास ने मशकुरा की गला दबाकर हत्या कर दी। चारपाई पर शव को लिटाकर ऊपर से कंबल डाल दिया था। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को पुत्रवधू की मौत होने की जानकारी दी थी।

पोस्टमार्टम से खुला राज
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अब्बास महिला के शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहता था। उसने बताया था कि मशकुरा की मौत स्वाभाविक हुई है। गले के निशान के बारे में बताया कि सीढ़ियों से गिरने से उसे गले पर चोट लगी है। अब्बास ने मृतका के परिजनों को भी पोस्टमार्टम न कराने के लिए तैयार कर लिया था, हालांकि पुलिस ने मृतका के भाई शाकिर निवासी गांव मलकपुर थाना कांधला की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाने से मौत होने का खुलासा होने पर ससुर पुलिस के शक के दायरे में आ गया था। पुलिस की पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई।

खुद अंदर का कुंडा लगाया
एसपी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में अब्बास ने बताया कि हत्या करने के बाद उसने लाठी में तार बांधकर उसके सहारे अंदर से दरवाजे का कुंडा बंद किया था। सुबह ग्रामीणों को भ्रमित करने के लिए आसपास के लोगों को बुलाकर पहले गेट खुलवाने का प्रयास किया था। जब गेट नहीं खुला तो वैल्डिंग मिस्त्री नाजिम व नौशाद को बुलाया और गेट की जाली कटवाकर कुंडे को अंदर से खुलवाया, ताकि किसी को शक न हो सके। अब्बास ने अपने पुत्र सलमान को हत्या की बात बता दी थी, लेकिन उसने भी घटना को छिपाते हुए पुलिस को जानकारी नहीं दी थी।