{"_id":"6a102c25a107f037fa0eee50","slug":"shamli-victim-strangulated-to-death-brother-of-the-accused-entered-the-house-and-committed-the-crime-p-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: दुष्कर्म पीड़िता युवती की गला घोंटकर हत्या, आरोपी के भाई ने घर में घुसकर की वारदात; लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: दुष्कर्म पीड़िता युवती की गला घोंटकर हत्या, आरोपी के भाई ने घर में घुसकर की वारदात; लोगों ने पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 22 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Murder in Shamli: शामली जिले के गांव सोंटा रसूलपुर में 24 साल की युवती के साथ दुष्कर्म करने पर युवक को जेल भेजा गया था। युवक बाद में जमानत पर छूट गया था। आरोप है कि युवक का भाई शुक्रवार को युवती के घर में घुस गया और गला दबाकर मार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हत्या का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में शुक्रवार दोपहर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर में घुसकर 24 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पकड़ा गया युवक, उस युवती से पूर्व में दुष्कर्म के आरोप में जेल से जमानत पर छूटे व्यक्ति का भाई है।
Trending Videos
युवती की हत्या का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को आरोपी युवक दुष्कर्म पीड़ित युवती के घर में घुस गया। परिजनों के मुताबिक, युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने क्रूरतापूर्वक उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने भागने का प्रयास कर रहे आरोपी युवक को पकड़ लिया और घर में बंद कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पकड़े गए युवक की भूमिका और दुष्कर्म के आरोपी भाई के साथ उसके संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।
यह घटना क्षेत्र में सनसनी का कारण बनी हुई है। दुष्कर्म के आरोपी के भाई द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम देने की बात कई आशंकाओं को जन्म दे रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हत्या के पीछे कोई और कारण भी हो सकता है। युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश के दौरान ही हत्या की।
ये भी देखें...
धर्मांतरण मामला: कश्मीर से लाया गया हमजा, शुद्धिकरण कराकर फिर से बना विशाल; प्रेमिका की खातिर बदला था धर्म
ये भी देखें...
धर्मांतरण मामला: कश्मीर से लाया गया हमजा, शुद्धिकरण कराकर फिर से बना विशाल; प्रेमिका की खातिर बदला था धर्म