सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This time the secondary sports competition will be held from 30th, players must participate in two sports.

Shamli News: इस बार माध्यमिक खेल स्पर्धाएं 30 से, खिलाड़ियों का दो खेलों में भाग लेना जरूरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
This time the secondary sports competition will be held from 30th, players must participate in two sports.
विज्ञापन
-माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया खेल कैलेंडर

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में इस वर्ष खेल गतिविधियों की शुरुआत 30 जून से होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने खेल कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की प्रतियोगिताएं 30 जून से 17 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।
इस बार खेल आयोजनों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इनका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रतियोगिताएं स्कूल, ब्लॉक, जनपद और मंडल स्तर से राज्य स्तर तक पहुंचेंगी। प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी को कम से कम दो खेलों में भाग लेना अनिवार्य होगा। इनमें एक व्यक्तिगत और एक टीम खेल शामिल होगा। पहले केवल जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतियोगिताएं होती थीं। इसमें वॉलीबाल, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल और हॉकी के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सब-जूनियर वर्ग को भी शामिल किया गया है। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को भी अवसर मिलेगा। इससे पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। ग्रामीण और छोटे विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल ने सभी प्रधानाचार्यों को खेल कैलेंडर की जानकारी भेजी है। विद्यालय अपनी सुविधानुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकेंगे। नई व्यवस्था से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। यह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed