{"_id":"6a7cd008f986efb5aa0599d1","slug":"tractor-trolley-overturns-three-dead-including-two-brothers-from-shamli-shamli-news-c-26-1-smrt1048-171797-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, शामली के दो भाइयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, शामली के दो भाइयों समेत तीन की मौत
Thu, 13 Aug 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
05... गांव काछवा के बेहलोल पुर रोड पर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला करनाल में काछवा-बहलोलपुर मार्ग पर गड्ढे में पहिया गिरने से ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में गिरकर पलट गई। उसके नीचे दबने से ट्रैक्टर सवार तूड़ी लेने जा रहे शामली के सोंहजनी उमरपुर गांव के दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए।
बुधवार की सुबह करीब सात बजे सोंहजनी उमरपुर गांव निवासी अबरार चार अन्य के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर करनाल के इंद्री में तूड़ी लेने जा रहे थे। काछवा-बहलोलपुर मार्ग पर सड़क में बने गड्ढे में पहिया गिरने से ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार पांचों लोग नीचे जा गिरे, जिनमें अबरार (28), खालिद (24) और फजरू (55) की मौके पर ही मौत हो गई। अबरार और खालिद सगे भाई थे और दोनों अविवाहित थे। फजरू दोनों भाइयों के मौसा थे। जबकि सोंहजनी गांव के रहने वाले अरशद और सोनू उर्फ इरफान घायल हो गए।
दोनों घायलों को करनाल के अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन उन्हें करनाल से शामली स्थित अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि खेत में पानी भरा होने और पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे दबने की वजह से तीनों की मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला करनाल का है। परिजनों की मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
मच गई चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों और सड़क से गुजर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। तीन लोगों के ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ग्रामीणों का आरोप- पहले भी हो चुके हादसे
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में सड़क की खराब हालत को लेकर भारी रोष जताया। स्थानीय निवासी निदान सिंह, पप्पू, रमेश, सुनील सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि काछवा-बहलोलपुर रोड लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत और निर्माण को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन सड़क की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
सूचना मिलने पर निसिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे दिए गए। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में सड़क पर बने गड्ढे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।