फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck driver dies after vehicle collision on highway

Shamli News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Mon, 27 Jul 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies after vehicle collision on highway
थानाभवन निवासी ट्रक चालक रविंद्रपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
थानाभवन। कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक्सचेंज के पास शनिवार देर रात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक रविंद्र पाल (37) की मौत हो गई। ट्रक चालक उस पर सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन के मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी रविंद्र पाल ट्रक चालक था। शनिवार को वह किसी काम से बाइक पर जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना गए थे। देर रात बुढ़ाना से बाइक पर घर लौट रहे थे। देर होने के कारण वे कस्बे में एक्सचेंज के पास हाईवे किनारे स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए रुके। उन्होंने बाइक हाईवे के दूसरी ओर खड़ी की और होटल पर पहुंचे, लेकिन वहां भोजन समाप्त हो चुका था। इसके बाद वे सड़क पार कर रहे थे तो तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने पर रविंद्र पाल की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस की सूचना पर परिजन रात में ही मौके पर पहुंचे और परिजनों ने शव की पहचान की। रविंद्र पाल के परिवार में पत्नी खुशी, वृद्ध माता मुनेश और दो बेटी व एक बेटा रह गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed