सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two contracted buses started operating under the Rural Bus Service Scheme.

Shamli News: ग्रामीण बस सेवा योजना में दो अनुबंधित बसों का संचालन शुरू

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two contracted buses started operating under the Rural Bus Service Scheme.
विज्ञापन
बनत/चौसाना। एक माह की लंबी प्रतीक्षा के बाद जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत दो प्राइवेट अनुबंधित बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

चौसाना से थानाभवन होते हुए शामली रूट पर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे शामली रोडवेज बस स्टैंड पर फीता काटकर बसों का उद्घाटन किया गया। फिलहाल बसों का संचालन ट्रायल के रूप में किया जा रहा है और अभी रूट व फेरों की समय सारिणी तय नहीं की गई है। ट्रायल अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या और आवश्यकता का आकलन किया जाएगा, जिसके बाद नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड प्रभारी राजेंद्र के अनुसार चौसाना से थानाभवन तक का किराया 50 रुपये और शामली तक 75 रुपये प्रति यात्री रखा गया है, जो फिलहाल प्राइवेट वाहनों के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि एक मई तक टिकट मशीनें उपलब्ध हो जाएंगी, जिसके बाद किराया मशीन के अनुसार तय किया जाएगा और व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत प्राइवेट बसों के संचालन से डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगेगा। बस सेवा शुरू होने से छात्रों, मजदूरों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
चौसाना निवासी साजिद राणा ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है और अब सुरक्षित यात्रा का विकल्प उपलब्ध हो गया है। गढ़ी हसनपुर निवासी संदीप चौधरी ने बताया कि लंबे समय से इस रूट पर बस सेवा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed