{"_id":"69a724a782f56bace30b8af1","slug":"two-students-from-bidauli-sadat-are-stranded-in-iran-raising-concerns-for-their-families-shamli-news-c-26-1-sal1002-160753-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिडौली सादात की दो छात्राएं ईरान में फंसीं, परिवारों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिडौली सादात की दो छात्राएं ईरान में फंसीं, परिवारों की चिंता बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना, बिडौली (शामली)। ईरान–इस्राइल युद्ध के बीच बिगड़ते हालात में बिडोली सादात की दो छात्राएं ईरान में फंसी हुई हैं। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी सुरक्षित भारत वापसी की मांग की है।
मेहर जेहरा पुत्री समर रजा और सदफ जेहरा पुत्री आजाद हुसैन 19 नवंबर 2025 को दिल्ली से ईरान के लिए रवाना हुई थीं। दोनों छात्राएं ईरान के कुम शहर में स्थित बिनतुल हुदा यूनिवर्सिटी में बीयूएमएस की पढ़ाई कर रही हैं।
परिजनों ने बताया कि ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध की स्थिति बनने के बाद कुम समेत कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी छात्राओं को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। मंगलवार सुबह छात्राओं ने फोन पर परिजनों को बताया कि करीब 150 छात्राएं सुरक्षित स्थान पर हैं।
छात्राओं ने परिजनों को बताया कि उनके ठिकाने से लगभग 20 किलोमीटर दूर लगातार विस्फोट, मिसाइल और बम गिरने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। रातभर धमाकों की आवाजों के कारण सभी छात्राएं दहशत में हैं। इसके अलावा, कुम सहित ईरान की कई यूनिवर्सिटियों को बंद कर दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हैं। सीमित समय के लिए ही कॉलिंग के माध्यम से संपर्क संभव हो पा रहा है।
परिजनों में चिंता का माहौल है और वे दोनों छात्राओं की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। वहीं, एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी ने लेखपाल के माध्यम से छात्राओं से संबंधित विवरण मंगवाया, जो परिजनों द्वारा उपलब्ध कराया गया। परिजनों ने केंद्र सरकार से जल्द ठोस कदम उठाकर छात्राओं को सुरक्षित भारत लाने की अपील की है।
Trending Videos