{"_id":"69a7232c334aea699d077652","slug":"the-third-friend-injured-in-the-accident-also-died-shamli-news-c-26-1-smrt1048-160765-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हादसे में घायल तीसरे दोस्त ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हादसे में घायल तीसरे दोस्त ने भी दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार को एलम कट पर बोलेरो की टक्कर से घायल हुए तीसरे दोस्त साहुल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के दौरान दो दाेस्तों की पहले मौत हो गई थी। तीनों दोस्त जिला बागपत के गांव असारा के निवासी थे। हादसे में मौत के बाद गांव में गम का माहौल बना है।
जिला बागपत के गांव असारा निवासी मोईन पुत्र अब्बास, मोईन पुत्र लुकमान व साहुल सोमवार शाम को बाइक से कस्बा कांधला बाजार में ईद के त्योहार के लिए खरीदारी करने के लिए आए थे। खरीदारी करने के बाद तीनों गांव वापस जा रहे थे। जब वे एलम बाईपास पर बने कट पर पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो गाडी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो हाईवे पर बने पोल से टकरा गई थी।
हादसे में बाइक सवार तीनों दोस्तों के अलावा बुलेरो सवार चालक बालेंद्र निवासी एलम और प्रदीप निवासी नाला भी गंभीर घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी ले जाया गया था, जहां पर चिकित्सक ने मोईन पुत्र अब्बास तथा मोईन पुत्र लुकमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनका साथी साहुल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
उपचार के दौरान तीसरे साथी साहुल की भी मौत हो गई। तीनों दाेस्तों की मौत होने से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। गांव में भी शोक छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया।
Trending Videos