फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two year old child died by drowning in pond in Shamli

Shamli: मासूम बच्चे की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 24 Apr 2024 06:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Apr 2024 06:18 PM IST
सार

Shamli News : शामली में दो साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two year old child died by drowning in pond in Shamli
शामली में बच्चे की डूबकर मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में चौसाना के लव्वादाऊदपुर में दो वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे के दौरान बच्चा तालाब के पास से गुजर रहा था और अचानक पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस एवं तहसीलदार ऊन मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात कर जानकारी ली। गुस्साई महिलाओं ने हंगामा किया। बाद में किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।

विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लव्वादाउदपुर निवासी रामभूल खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार को वह खेत पर गया था। घर पर पत्नी मीनू बच्चे कुणाल की देखरेख के साथ गृह कार्य में लगी थी। तभी बच्चा कुणाल घर से निकल गया और तालाब में जा गिरा। करीब साढ़े ग्यारह बजे बच्चा घर पर नहीं मिला तो तलाश शुरू की गई। कुछ समय के बाद बच्चे का शव तालाब में मिला।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

बच्चे के शव को तालाब से निकाला गया और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। हादसे की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ऊन मृदुला दुबे चौसाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से मिली। इस दौरान तहसीलदार को गांव की महिलाओं ने घेरकर विरोध किया और तालाब को वर्षों से खुदाई कराने के बावजूद सौंदर्यीकरण नहीं कराने का आरोप लगाया। बाद में किसी तरह महिलाओं को शांत कराया गया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Road Show Meerut: सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed