{"_id":"69cc18948cd587ad4c0b1fc7","slug":"veterinarian-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-shamli-news-c-26-1-sal1002-162565-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पशु चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पशु चिकित्सक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागपत जनपद के बिनौली निवासी विरेंद्र सिंह का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। चंदेनामाल गांव में बीएसएनएल द्वारा केबल बिछाने के लिए की गई खोदाई एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सड़क किनारे बने गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक सवार बिनौली के पशु चिकित्सक वीरेंद्र सिंह सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया और विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार, गांव चंदेनामाल स्थित संत कबीर आश्रम के पास बीएसएनएल द्वारा ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के लिए कई महीनों से खोदाई का कार्य चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार ने गड्ढों से निकली मिट्टी और पत्थरों को सड़क पर ही डाल दिया, जिससे मार्ग संकरा हो गया और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
मंगलवार देर शाम बागपत जनपद के बिनौली प्राइवेट पशु चिकित्सक वीरेंद्र सिंह (62) पुत्र भंवर सिंह बाइक से चंदेनामाल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे बने गड्ढे से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि उनका पैतृक गांव चंदेनामाल है, जबकि परिवार लंबे समय से बिनौली में रह रहा है। उनके पिता परिजनों से मिलने गांव आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोश फैल गया। लोगों ने गड्ढों और सड़क पर डाली गई मिट्टी को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि खोदाई के बाद गड्ढों को भरने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि गड्ढों को न भरने वाले संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाने की कार्रवाई कराई जाएगी।
Trending Videos