सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women Protest Outside SP MP Iqra Hasan’s Residence Over Opposition to Women’s Reservation Bill

UP: महिला आरक्षण पर सियासी टकराव, सपा सांसद इकरा हसन के आवास पर महिलाओं का धरना, जमकर नारेबाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली में कैराना की सपा सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर धरना दिया। भाजपा नेताओं के नेतृत्व में महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्ष पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

Women Protest Outside SP MP Iqra Hasan’s Residence Over Opposition to Women’s Reservation Bill
इकरा हसन व प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर मंगलवार को महिलाओं ने धरना देकर महिला आरक्षण के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्षी दलों ने महिलाओं का अपमान किया है। धरने को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Trending Videos


भाजपा नेताओं के नेतृत्व में पहुंचीं महिलाएं
मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा संयोजक सुधा तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं सांसद के आवास पर पहुंचीं। इस दौरान कांधला मंडल अध्यक्ष रश्मिकांत, मंडल संयोजक प्रतिभा, राजेश मलिक, गीता समेत कई लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने आवास के बाहर दरी बिछाकर धरना शुरू किया और महिला आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 2027 के रण की तैयारी, पश्चिमी यूपी में दलों ने बढ़ाई सक्रियता, सम्मेलन और सभाओं से गरमाई राजनीति

फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी हैं
धरने के दौरान महिलाओं ने जोरदार नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने “फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी हैं” और “जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा” जैसे नारे लगाए।इसके साथ ही “नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान” जैसे नारे भी लगाए गए।

महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण
विधानसभा संयोजक सुधा तोमर ने कहा कि महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed