{"_id":"69c2de8678822ad59c0b6345","slug":"wool-sugar-mill-shuts-down-farmers-owe-rs-6237-crore-shamli-news-c-26-1-smrt1047-162005-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ऊन चीनी मिल बंद, किसानों का 62.37 करोड़ रुपया बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ऊन चीनी मिल बंद, किसानों का 62.37 करोड़ रुपया बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राणा समूह की सुपीरियर फूड ग्रेन्स ऊन चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 समाप्त करते हुए मिल बंद कर दी है। मिल पर किसानों का 62 करोड़ 37 लाख रुपये का गन्ना मूल्य बकाया है।
इस सत्र में ऊन चीनी मिल ने 67 लाख 90 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मिल को करीब 15 लाख 28 हजार क्विंटल गन्ना कम प्राप्त हुआ है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) कुलदीप पिलानिया ने बताया कि मिल द्वारा 7 फरवरी तक का गन्ना भुगतान कर दिया गया है, जबकि शेष भुगतान जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है।
भुगतान को लेकर किसानों में नाराजगी
ऊन क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी किसान सन्नी देओल का कहना है कि उनका करीब दो लाख रुपये का भुगतान मिल पर बकाया है। मिल बंद होने के बाद भुगतान को लेकर चिंता बढ़ गई है। रंगाना निवासी संजय चौधरी ने बताया कि उनका पांच लाख रुपये से अधिक का गन्ना भुगतान बकाया है। किसानों ने जल्द भुगतान कराने की मांग उठाई है।
29 मार्च को बंद होगी थानाभवन चीनी मिल, 191 करोड़ 73 लाख बकाया
शामली। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल 29 मार्च को पेराई सत्र 2025-26 समाप्त कर बंद हो जाएगी। मिल पर किसानों का 191 करोड़ 73 लाख रुपये का गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ना विभाग के अनुसार थानाभवन चीनी मिल ने इस सत्र में करीब 75 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। जबकि पिछले सत्र 2024-25 में मिल ने एक करोड़ सात लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह के अनुसार, इस बार मिल को करीब 40 लाख क्विंटल गन्ना कम मिलने की संभावना है।
Trending Videos