फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ASP reviews pending investigations.

Shravasti News: एएसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा

Sun, 02 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 02 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ASP reviews pending investigations.
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य।
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने रविवार को पुलिस कार्यालय सभागार में लंबित विवेचनाओं, मिशन शक्ति केंद्र पोर्टल और शाखा प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की। एएसपी ने सभी विवेचकों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत संकलन करने को कहा। प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी पैरवी पर जोर दिया गया। अनावश्यक रूप से लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण प्राथमिकता पर हो। मिशन शक्ति केंद्र पोर्टल पर कार्यरत महिला आरक्षियों के कार्यों की समीक्षा हुई। पोर्टल फीडिंग, अभिलेखों के संधारण और महिला संबंधी प्रकरणों को देखा गया। पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के लंबित कार्यों का मूल्यांकन किया गया। अभिलेखों के रख-रखाव और पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण पर ध्यान दिया गया। रिकॉर्ड संधारण और कार्यालयीय कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed