{"_id":"69f4f91b2c2a4906ed0d68a8","slug":"bike-collides-with-bicycle-three-injured-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119851-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: साइकिल से टकराई बाइक, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: साइकिल से टकराई बाइक, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 02 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवीन मार्डन श्रावस्ती क्षेत्र के खरगूपुर निवासी सतीश कुमार (35) बृहस्पतिवार देर शाम साइकिल से कटरा बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घंटाघर के सामने बौद्ध परिपथ पर तेज रफ्तार बाइक से साइकिल टकरा गई। इसमें साइकिल सवार सतीश, बाइक सवार विदुहनी निवासी पुजारी (30) व लक्ष्मण (25) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने पुजारी की हालत नाजुक देख मेडिकल काॅलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया, जबकि सतीश को जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा दिया।
Trending Videos
