सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bolero overturned after hitting a fallen tree on the road, seven wedding guests injured

Shravasti News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर पलटी बोलेरो, सात बराती घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bolero overturned after hitting a fallen tree on the road, seven wedding guests injured
विज्ञापन
गिलौला। लक्ष्मणनगर-गिलौला मार्ग पर ग्राम खैराकलां के निकट बृहस्पतिवार रात बरातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात बराती घायल हो गए। सभी को गिलौला सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Trending Videos

गिलौला निवासी छोटकन्ने नाई के लड़के का विवाह बृहस्पतिवार को था। इसके लिए बोलेरो से बरात सिरसिया गई थी। बरात से कुछ बरातियों ने रात में घर लौटने के लिए कहा तो छोटकन्ने से एक बोलेरो से सात लोगों को वापस भेज दिया। गिलौला-लक्षमणनगर मार्ग पर खैरकलां के निकट आंधी से एक बांस की कोठी सड़क पर गिर गई थी। इसी दौरान बोलेरो वहां पहुंची और बांस के कोठी से उलझते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे में गिलौला निवासी बालक राम (60), मदन लोनिया (55), राम अक्षैबर (35), सतीश यादव (45), शिवदयाल (35), ओमप्रकाश (30) व सतीश कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed