सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddha gave the message of non-violence: Dr. Harbans

बुद्ध ने दिया अहिंसा का संदेश : डॉ. हरबंस

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 02 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Buddha gave the message of non-violence: Dr. Harbans
बो​धि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध की पूजा करते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : बो​धि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध की पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में देश व विदेश से लोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तपोस्थली में पूजा की। बौद्ध भिक्षु देवेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लंदन से आए बुद्ध धम्म संगठन यूनाइटेड किंगडम के अध्यक्ष डॉ. हरबंस विरदी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने संसार को शांति, अहिंसा व प्रेम का संदेश दिया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर विश्व का कल्याण हो सकता है। यह पर्व शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश देता है। बुद्ध पूर्णिमा का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। बौद्ध भिक्षु ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व लुंबिनी (नेपाल) में हुआ था। उन्होंने मानव जीवन के दुखों को देखकर सत्य की खोज की और कठोर तपस्या के बाद बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने संसार को मध्यम मार्ग अपनाने और सत्य के पथ पर चलने की शिक्षा दी। इस दौरान नेपाल, थाईलैंड, भूटान, महाराष्ट्र, बनारस आदि स्थान से लोग पहुंचे। इस मौके पर विजय कुमार बौद्ध, पूजाराम सोनकर, अविनाश पटेल, अशोक कुमार शाक्य, पवन कुमार सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed