सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Compassion and kindness are the hallmarks of humanity

Shravasti News: करुणा व दया मानवता की पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 08 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Compassion and kindness are the hallmarks of humanity
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में रविवार को श्रीलंका के अनुयायियों का दल पहुंचा। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के अध्यक्षता में बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानव को करुणा व दया का उपदेश दिया है। ऐसे तो पशु भी आपस में प्रेम व भरण-पोषण का कार्य करते हैं, लेकिन मनुष्य के पास ही करुणा व दया जैसे अनमोल रत्न है। इन रत्नों से ही मानवता की पहचान है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म लोगों को सभी जीवों पर दया करने की शिक्षा देता है। भगवान बुद्ध ने अपनी शिक्षा से अंगुलीमाल जैसे डाकू के हृदय में दया का भाव जगाया था। इसके बाद वह अपनी क्रूरता को त्याग कर बुद्ध की शरण में आ गया था। बौद्ध अनुयायियों ने जेतवन परिसर, गंध कुटी, सहेट महेट आदि स्थलों का भ्रमण कर उसके इतिहास की जानकारी ली। इस पर काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed