सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Doctors on leave, patients suffering

Shravasti News: डाॅक्टर छुट्टी पर, तड़प रहे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 04 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Doctors on leave, patients suffering
जिला अस्पताल ​स्थित महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में लगा ताला। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्त्री रोग विभाग डाॅक्टरों की कमी से जूझ रहा है। विभाग में नियमित नियुक्ति नहीं है। जिला अस्पताल में मंगलवार को महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में ताला लटका रहा, जिससे इलाज कराने आई महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। यह स्थिति जिला अस्पताल में नियमित महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से हो रही है। यहां पर दो महिला रोग विशेषज्ञों को तीन-तीन दिन के लिए संबद्ध किया गया है। एक महिला चिकित्सक छुट्टी पर हैं, जिसके चलते नियमित ओपीडी नहीं हो पा रही है।
Trending Videos



जिला अस्पताल में डॉ. रूचिका सेठ और डॉ. पुलक यादव को तीन-तीन दिन के लिए संबद्ध किया गया है। इस समय डॉ. पुलक यादव अवकाश पर हैं। ऐसे में, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को महिला मरीजों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके चलते प्रसव और सिजेरियन ऑपरेशन में भी दिक्कत आ रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में एक महिला चिकित्सक तीन दिन ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। महिला रोग विशेषज्ञ की स्थायी तैनाती के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं हुई अल्ट्रासाउंड जांच
जिला अस्पताल में मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल के अवकाश पर रहने के कारण जांच कराने आए मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। गंभीर मरीजों को 700 से एक हजार रुपये देकर बाहर जांच करानी पड़ रही है। चिकित्सक के आने पर यहां प्रतिदिन 50 से 60 मरीजों की अल्ट्रासाउंड की जांच की जाती है। सीएमएस ने बताया कि बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed