{"_id":"6a568a34409a1a9725024358","slug":"four-youths-critically-injured-in-bike-collision-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121618-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाइकों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाइकों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर
Wed, 15 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम राजापुर रानी निवासी दिनेश (25) सोमवार देर शाम बाइक से गांव के ही त्रिभवन (24) को साथ लेकर भिनगा की ओर आ रहे थे। वहीं, ग्राम कसियापुर निवासी आयुष पटेल (21) व कौशल (27) एक ही बाइक से जिला कारागार के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने आ रहे थे। पेट्रोल पंप के निकट दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में बाइक सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर दिनेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। राहगीरों ने बताया कि बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन