फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Instructions regarding the use of old bricks in pavement construction and their recovery.

Shravasti News: खड़ंजा निर्माण में पुरानी ईंट का प्रयोग, रिकवरी के निर्देश

Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Instructions regarding the use of old bricks in pavement construction and their recovery.
तुलसीपुर। जमुनहा की मल्हीपुर खुर्द ग्राम पंचायत में घटिया खड़ंजा निर्माण की शिकायत जांच में सही पाई गई। बीडीओ ने जांच के बाद 41,151.74 रुपये की रिकवरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी।मल्हीपुर खुर्द निवासी संदीप कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि खेत से इंद्रीश नाउ के घर तक खड़ंजा निर्माण में घटिया ईंटों का प्रयोग हुआ। सत्यापन के लिए 24 अगस्त को बीडीओ ने आरईडी के अवर अभियंता राजीव संग जांच की। जांच में संदीप कुमार सिंह और ग्राम प्रधान रोहित गुप्ता भी मौजूद रहे। खड़ंजे पर आवागमन न होने और घास उगने की बात सामने आई। निर्माण में पुरानी ईंटों का प्रयोग मिला। भुगतान पत्रावली में एवेन ब्रिक फील्ड का वाउचर मिला, पर मौके पर उस मार्का की ईंटें नहीं थीं। बीडीओ ने 41,151.74 रुपये की रिकवरी के लिए पत्राचार किया।
विज्ञापन

- चार हैंडपंपों की भी हुई जांच
शिकायतकर्ता ने जांच के दौरान गांव में चार इंडिया मार्का हैंडपंपों की खराबी का मुद्दा भी उठाया। जांच में बाबादीन आर्या और मीरा देवी के घर के पास लगे हैंडपंप खराब पाए गए, जिन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए। मिठाई लाल के घर के पास लगे हैंडपंप का सरकारी हैंडपंप निकालकर निजी हैंडपंप लगाए जाने की बात सामने आई, जिस पर भी संबंधित सचिव/प्रशासक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय मल्हीपुर खुर्द परिसर का हैंडपंप चालू मिला, लेकिन उसके पास गड्ढे में जलभराव पाया गया। गड्ढे में मिट्टी भरावाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed