सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jam was imposed due to refusal to give diesel in the compartment.

Shravasti News: डिब्बे में डीजल देने से मना करने पर लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 27 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jam was imposed due to refusal to give diesel in the compartment.
भिनगा के दहाना ​स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना/तुलसीपुर/गिलौला/कटरा/गिरंट बाजार। गैस संकट के बीच अब पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। बृहस्पतिवार को तेल खत्म होने की अफवाह के बीच जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी। इकौना में डिब्बे में डीजल देनेे से मना करने पर आक्रोशित किसानों ने बौद्ध परिपथ जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने किसानों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। भीड़ के चलते अफरातफरी का माहौल रहा और सभी पंपों पर पुलिस की मौजूदगी में डीजल-पेट्रोल का वितरण किया गया। इस दौरान कई टंकियों पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया और इससे मुसीबत बढ़ गई।
Trending Videos


इकौना
डिब्बे में डीजल देने से मना करने पर जाम कर दिया बौद्ध परिपथ

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के बीच किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप इकौना बृहस्पतिवार को भारी भीड़ उमड़ी। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस की मौजूदगी में पंप कर्मियों ने डीजल-पेट्रोल का वितरण शुरू किया। इस दौरान कृषि कार्य के लिए डिब्बा लेकर पहुंचे किसानों को डीएम के आदेश का हवाला देकर कर्मियों ने डिब्बे में डीजल देने से मना कर दिया। इससे नाराज किसानों ने पंप के सामने बैरिकेटिंग लगाकर बौद्ध परिपथ जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम पीयूष जायसवाल व थाना प्रभारी परमानंद तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा
कहीं पेट्रोल खत्म तो कहीं लगी लाइन

पेट्रोल-डीजल की अचानक बढ़ी मांग के बीच बृहस्पतिवार को भिनगा स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर तेल खत्म रहा और वाहन चालक जानकारी लेकर वापस लौटते दिखे। वहीं दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। कोतवाल राम प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी के साथ वाहन चालकों को समझाते दिखे। बहराइच-भिनगा फोरलेन स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर भी सैकड़ों बाइक व चार पहिया वाहन खड़े दिखे और पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस को भी वापस लौटते देखा गया।

जमुनहा
एक पंप पर तेल नहीं दूसरे पर कालाबजारी का आरोप

विकास क्षेत्र जमुनहा के महरू मूर्तिहा स्थिति एडहॉक पंप पर बृहस्पतिवार को पेट्रोल खत्म रहा और वाहन चालक मायूष होकर लौटते दिखे। पंप के मैनेजर नागेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 8000 लीटर पेट्रोल व 4000 लीटर डीजल आया था, जिसमें पेट्रोल खत्म हो गया। शाम तक पेट्रोल आने की उम्मीद है। वहीं खान फिलिंग स्टेशन बदला चौराहे पर पेट्रोल टंकी पर भारी भीड़ दिखी। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने संचालक पर कालाबजारी के लिए तेल न देने व बदसलूकी का आरोप लगाया। टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने लाइन लगवाकर सभी को पेट्रोल-डीजल वितरित करवाया।

गिलौला
दो-दो लीटर दिया पेट्रोल, 11 बजे तक टंकी खाली
गिलौला स्थित आनंद पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही डीजल-पेट्रोल के लिए भीड़ उमड़ी। इस दौरान 11 बजे तक 10,500 लीटर डीजल व 12:30 बजे तक 6000 लीटर पेट्रोल बिक गया और टंकी खाली हो गई। पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़ की जानकारी पर थाना प्रभारी आशीष कुमार टीम के साथ पहुंचे और अपनी मौजूदगी में हेलमेट लगाने वाले बाइक सवारों को दो-दो लीटर पेट्रोल वितरित करवाया। मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया के 18 हजार लीटर डीजल मौजूद था, जिसमें 4500 लीटर डीजल निकलता नहीं है और 3000 हजार लीटर रिजर्व रहता है। शेष बचा 10,500 लीटर 11 बजे तक बिक गया। वहीं मौजूद 13,000 लीटर पेट्रोल में 5000 लीटर निकलता नहीं है 2000 लीटर रिजर्व रहता है। शेष 6000 लीटर पेट्रोल 12:30 बजे तक बिक गया। शाम तक दोबारा आने की उम्मीद है।

कटरा
पंप पर दिखे सिर्फ दो पहिया वाहन

भारत पैट्रोलियम कटरा पर पेट्रोल-डीजल खत्म रहा। पेट्रोल-डीजल मिलने की संभावना में सैकड़ों वाहन चालक पंप पर खड़े नजर आए। धूप से बचने के लिए सभी ने अपनी बाइकें पंप पर खड़ी कर दी और वो छांव में पेट्रोल आने का इंतजार करते दिखे। इस दौरान पंप पर सिर्फ बाइकें ही बाइकें देखने को मिली।


ढाई गुना हुई मांग, क्रेडिट लिमिट खत्म: पवनेश
पेट्रोलियम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवनेश शुक्ला ने बताया कि पेट्रोल व डीजल पूर्व की भांति जिले के सभी पंपों पर आ रहा है लेकिन अफवाहों के चलते अचानक मांग बढ़ गई है। हाल यह है कि मांग लगभग ढाई गुना हो गई है और इसी के चलते भीड़ दिख रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पांच दिन के क्रेडिट लिमिट को खत्म कर दिया गया है। क्रेडिट लिमिट होने पर हमें तेल के भुगतान के लिए पांच दिन का समय मिलता था। क्रेडिट लिमिट खत्म होने से अब हम जितना भुगतान करेंगे तेल कंपनी की ओर से उतना ही डीजल व पेट्रोल मिलेगा।

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

भिनगा के दहाना स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed