सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   VIDEO: मुसीबत: डिब्बे में डीजल पर रोक, किसी की सिंचाई तो किसी का रोजगार प्रभावित

VIDEO: मुसीबत: डिब्बे में डीजल पर रोक, किसी की सिंचाई तो किसी का रोजगार प्रभावित

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:18 PM IST
VIDEO: मुसीबत: डिब्बे में डीजल पर रोक, किसी की सिंचाई तो किसी का रोजगार प्रभावित
श्रावस्ती/गिरंट बाजार/गिलौला। अफवाहों के बीच तराई में डीजल-पेट्रोल के किल्लत की समस्या अब विकराल रूप ले रही है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न टंकियों पर सुबह-सुबह ही डीजल-पेट्रोल लेने वालों की भीड़ देखने को मिल। इस दौरान कई टंकियों के संचालकों ने तेल खत्म होने की बात कहकर लोगों में फैली अफवाह को बल दे दिया, इससे लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई उपभोक्ताओं ने टंकी संचालकों पर कालाबाजारी के लिए डीजल-पेट्रोल होने के बाद भी तेल खत्म होने की बात कहने का भी आरोप लगाया। टंकियों पर जिला प्रशासन का हवाला देकर किसानों को डिब्बे में डीजल नहीं दिया गया, इससे किसानों में आक्रोश रहा। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट... उपभोक्ताओं ने लगाया कालाबाजारी का आरोप गिरंट क्षेत्र के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम महरू मुर्तिहा पर शुक्रवार की सुबह डीजल-पेट्रोल खत्म होने की बात कही गई। दर्जनों बाइक सवार पेट्रोल मिलने की संभावना में पंप व पंपा के पास खड़े होकर इंतजार करते नजर आए। चोगोंई निवासी चिरकू ने बताया कि सुबह ही आ गए थे लेकिन कह रहे तेल नहीं है। वहीं, महरू मुर्तिहा निवासी महबूब व सन्तोष कुमार ने बताया कि टंकी बंद है और कोई कुछ सही नहीं बता रहा है। खान फिलिंग स्टेशन गिरंट पर भी डीजल-पेट्रोल खत्म होने की बात कही गई। यहां भी दो दर्जन से अधिक लोग तेल मिलने का इंतजार करते दिखे। खान फिलिंड सेंटर पर उपभोक्ताओं ने तेल होने के बाद भी कालाबाजारी व मनमानी के लिए तेल खत्म होने की बात कहने का आरोप लगाया। भारी भीड़, थाना प्रभारी के आने पर बंटा तेल लालपुरवा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर सुबह से ही बाइक व चार पहिया वाहनों में तेल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। संचालक ने भारी भीड़ देख तेल वितरण नहीं किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने भीड़ को काबू किया और लाइन लगवाकर तेल वितरण शुरू करवाया। वितरण के दौरान यहां भारी अफरातफरी व तनातनी का माहौल दिखा। बाइक को पांच, ट्रैक्टर को 20 तो ट्रक को 50 लीटर तेल गिलौला स्थित आनंद अटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए बाइक के साथ-साथ ट्रैक्टर व ट्रकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर जाम की स्थिति बन गई और पुलिस तैनात करनी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में पंप पर बाइक सवारों को पांच से आठ लीटर, ट्रैक्टर में 20 और ट्रक में 50 लीटर डीजल दिया गया। मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया की 12000 लीटर डीजल व 10000 लीटर पेट्रोल की बिक्री सुबह हो चुकी है। 5000 लीटर डीजल व 4000 लीटर पेट्रोल बचा है। दूसरी खेप आ रही है, लोगों को अफवाह से बचने की जरूरत है। डिब्बे में तेल नहीं, किसी की सिंचाई तो किसी का रोजगार रुका गिलौला स्थित पंप पर डिब्बे में डीजल देने से मना कर दिया गया, इसे छोटे किसान व रोजगार करने वाले लोग परेशान दिखे। गिलौला कस्बा निवासी रामतेज ने बताया कि वो गन्ने का जूस बेचकर परिवार चलाते हैं। पांच लीटर डीजल लेना था लेकिन नहीं मिला। सिसवारा निवासी पंकज ने बताया कि उन्हें गन्ने की सिंचाई करनी है, इंजन खेत में खड़ा है लेकिन तेल नहीं मिला। चंद्रावा निवासी रोहन ने बताया कि उन्हें आंटा चक्की चलाने के लिए छह लीटर डीजल चाहिए लेकिन तीन दिन से दौड़ रहे हैं डीजल नहीं मिल रहा। बंतवारा गांव निवासी चीमा ने बरसीन के लिए डीजल की आवश्यकता बताई। पंप मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीएसओ के आदेश पर डिब्बे में डीजल व पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त होने पर लगी बैरीकेडिंग, जागरुकता की कमी से ज्यादा तेल भरवा रहे लोग

27 Mar 2026

लखनऊ में कई पंपों ने फिक्स की पेट्रोल की लिमिट, कहीं 100 तो कहीं अधिकतम 200 का मिल रहा

27 Mar 2026

फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल के लिए दूसरे दिन भी लंबी लाइनें, पुलिस की मौजूदगी में हो रही सप्लाई

27 Mar 2026

Sanjay Saraogi on Congress: मोदी जी कांग्रेस के किए पाप धो रहे हैं, बोले संजय सरावगी | Fuel Crisis

27 Mar 2026

बहादुरगढ़ में दादा भैय्या जोहड़ पर जाहर बाबा की कुटिया का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन

लखनऊ में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने पेट्रोल पंप पहुंचकर स्थितियों का लिया जायजा

27 Mar 2026

Rajasthan: सिलेंडर पर सियासत! के बीच राखी राठौड़ का बड़ा बयान, खोली पोल! | AmarUjala | INCvsBJP

27 Mar 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में पेट्रोल की किल्लत नहीं, नहीं लगी कतारें

आरटीई के तहत बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा कराने पहुंचे परिजन

27 Mar 2026

पुरोला मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार,एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

27 Mar 2026

लखनऊ के हजरतगंज में रामनवमी पर भंडारे का आयोजन

27 Mar 2026

LPG संकट के बीच सर्वदलीय बैठक को लेकर क्या बोले टीकाराम जुली? | Rajasthan News | LPG

27 Mar 2026

कानपुर: रामादेवी में छह-लेन हाईवे बना राहगीरों की आफत, कट बंद होने से व्यापारियों में आक्रोश, अंडरपास की मांग

27 Mar 2026

ईरान-इस्राइल तनाव से पंजाब में पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों पर लंबी कतारें

अंबेडकरनगर में घरों और मंदिरों में हुई मां सिद्धिदात्री की आराधना, पूजी गईं कन्याएं

27 Mar 2026

Jammu: भाजपा युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय तक पहुंची नारेबाजी

27 Mar 2026

लखनऊ में पुरानी जेल रोड पर हुई बारिश

27 Mar 2026

Una: नवरात्रि मेले में सिरमौर के होमगार्डों ने निभाई अहम जिम्मेदारी, भीड़ प्रबंधन में सराहनीय सेवा

27 Mar 2026

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल लिए पंपों पर लगी लंबी लाइनें

27 Mar 2026

बाराबंकी में पेट्रोल-डीजल की मांग अचानक बढ़ी, पंपों पर लंबी कतारें

27 Mar 2026

रामनवमी पर अयोध्या के मठ-मंदिरों में गूंजे बधावा गीत, छाया उत्सव का माहौल

27 Mar 2026

Shahjahanpur: बलिदानियों की प्रतिमाओं पर गंगाजल छिड़क कर किया शुद्धिकरण, मशाल जुलूस निकाला

27 Mar 2026

फरीदाबाद: आईएमटी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म, निराश होकर लौट रहे वाहन चालक

27 Mar 2026

Navratri 2026: पीलीभीत के देवी मंदिरों में भक्तों की कतार, कन्या पूजन कर कराया भोज

27 Mar 2026

अयोध्या में चावल के दाने पर राम का नाम लिखकर वितरित रहे भक्त मनीष पॉल

27 Mar 2026

अमेठी में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई शोभायात्रा, शीतला माता मंदिर में चल रहा अनुष्ठान

27 Mar 2026

अयोध्या में सिलिंडर संकट से जूझ रहे उपभोक्ता, गैस एजेंसियों पर सुबह से कतारें

27 Mar 2026

फर्रुखाबाद: तड़के सुबह पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

27 Mar 2026

अमेठी में पेट्रोल को लेकर बवाल, ग्रामीणों व कर्मचारियों में मारपीट; पुलिस से भी झड़प

27 Mar 2026

VIDEO: मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, यात्रियों को बनाया बंधक; मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी

27 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed