सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lack of drivers hindering bus operations

Shravasti News: बसों के संचालन में आड़े आ रही चालकों की कमी

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 03 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lack of drivers hindering bus operations
​भिनगा में बना बस अड्डा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन सेवाओं की कमी नजर आ रही है। पर्याप्त रोडवेज बसों का संचालन न होने से लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। वहीं, निगम चालकों की कमी बताता है।
Trending Videos

श्रावस्ती जिले में मात्र तीन बस स्टैंड ही है। इनमें से भिनगा बस स्टैंड के अलावा न तो गिलौला बस अड्डे पर बसें रुकती हैं और न ही इकौना बस अड्डे पर। बदहाल परिवहन व्यवस्था से लोगों को प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोग 30 से 40 किलोमीटर का सफर ई-रिक्शा, टेंपो से करने को मजबूर हैं। विदित हो कि जनवरी माह में परिवहन निगम को 10 नई रोडवेज बसों की सौगात मिली थी। उसमें से मात्र तीन बसें ही संचालित हो रही हैं। हालांकि पहले से ही आठ बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में कुल 11 बसों का ही संचालन हो रहा है। वहीं, निगम के जिम्मेदार अधिकारी अन्य बसों के संचालन में चालकों की कमी को रोड़ा बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स में

सात फरवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला
एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि परिवहन निगम सात फरवरी को भिनगा में चालकों के चयन के लिए रोजगार मेले का आयोजन करेगा। चालकों की चयन प्रक्रिया पूरी होने पर निर्धारित बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा आठ पास व दो वर्ष के अनुभवी भारी वाहन लाइसेंसधारी व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed