फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rain-cut on dilapidated bridge poses a threat to life.

Shravasti News: जर्जर पुल पर व रेन कट बना जान का जोखिम

Tue, 18 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 18 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rain-cut on dilapidated bridge poses a threat to life.
 मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग
तुलसीपुर। जमुनहा विकासखंड में मल्हीपुर चौराहे से बहराइच जिले के बाबागंज तक का महत्वपूर्ण मार्ग खस्ताहाल हो गया है। बारिश के बाद मार्ग किनारे दर्जनों रेन कट बन गए हैं, जो झाड़ियों से ढके हैं। यह मार्ग श्रावस्ती जिले को बहराइच और नेपाल राष्ट्र से जोड़ता है, जिस पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ये रेन कट किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। चिंता समय माता मंदिर के पास बने पुल की सरिया बाहर निकल गई है। नुकीली सरिया के कारण वाहनों के टायर पंचर हो रहे हैं और वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन



बड़ा रेनकट, सड़क भी दरकी

भगवानपुर मोड़ के आगे सड़क किनारे एक बड़ा रेन कट है, जिससे सड़क अंदर से खोखली होकर दरक गई है। साइड लेते समय चार पहिया वाहन चालक पलट सकते हैं। राहगीरों ने बताया कि ऐसे कई रेन कट हैं, जिनसे बड़ा हादसा हो सकता है। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर पड़ने के बावजूद पुल की मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन



जर्जर पुल और नुकीली सरिया

मार्ग पर चिंता समय मंदिर के पास पुल कई महीनों से जर्जर है। आलम यह है कि पुल की सरिया बाहर निकली हुई है। बारिश में ढकने के बाद नुकीली सरिया वाहनों के टायर पंचर कर रही हैं। राहगीर नरेंद्र, शहजाद और रामसूरत ने बताया कि राहगीर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से अधिकारी भी गुजरते हैं, फिर भी पुल को सही नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



झाड़ियों से ढके जानलेवा रेन कट

मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग किनारे बारिश के चलते बने कई रेन कट झाड़ियों से ढक गए हैं। रेन कट के दोनों ओर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों के कारण ये वाहन चालकों को नहीं दिखते हैं। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीर दिनेश कुमार, मजनू, फरहान और भुलई ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है। उन्होंने सभी रेन कट को सही करवाने की अपील की है, ताकि बड़े हादसों को टाला जा सके।

 मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग

 मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग

 मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग

 मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed