सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Regularly check food items: DM

नियमित रूप से करें खाद्य पदार्थों की जांच: डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 30 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Regularly check food items: DM
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि सेहत को मिलावटी खाद्य पदार्थों से सुरक्षित रखने के लिए त्योहारों के साथ-साथ नियमित रूप से खाद्य पदार्थों की जांच की जाए। साथ ही मिलावटी वस्तुओं की सूचना देने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर मोबाइल नंबर लिखवाएं। वहीं, सैंपलिंग की कार्रवाई भी तेज करें। साथ ही पांच वर्ष में आए रिपीट केस, डिफाल्टर दुकानदार, बिना लाइसेंस चल रही अवैध मांस की दुकानों पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कराएं। विद्यालयों में चल रही मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम), आईसीडीएस व पीडीएस की ओर से वितरित की जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच भी नियमित करें। इस माैके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, डीडीओ रामसमुझ, सीओ भरत कुमार पासवान, सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। मंजूषा सिंह, जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed