फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   self breaking rules enforcers

Shravasti News: खुद ही नियम तोड़ रहे अनुपालन कराने वाले

Fri, 14 Apr 2023 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
self breaking rules enforcers
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना ने एक बार पुन: जिले में अपनी आमद दर्ज कराई है। जमुनहा के बदला व भिनगा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बावजूद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले खुद इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं। जबकि इसके लिए बृहस्पतिवार को शासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


शासन से जारी निर्देश में मास्क व सामाजिक दूरी अनिवार्य कर दी गई है। इसके बगैर अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय न जाने, छात्रों को बगैर मास्क विद्यालय में प्रवेश न देने तथा सार्वजनिक स्थलों पर इसका कड़ाई से अनुपालन कराने का सख्त निर्देश जारी किया गया है। जिसका जिले में अनुपालन तो दूर अब तक स्वास्थ्य विभाग ने कोई आदेश भी जारी नहीं किया है। शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में चिकित्सक जहां बगैर मास्क लगाए मरीजों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

वहीं बगैर मास्क कर्मचारी पर्चा बनाने के साथ ही दवा का वितरण करते देखे गए। अस्पताल में भीड़ होने के बावजूद न तो कोई सामाजिक दूरी का अनुपालन करता दिखा और न ही किसी के चेहरे पर मास्क ही दिखा। ऐसा तब है जब जमुनहा विकास क्षेत्र के बदला चौराहा निवासी हम्यारा (20) पुत्री इब्राहिम व भिनगा में कोरोना जांच में एक युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कोरोना को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। अस्पतालों, न्यायालय परिसर सहित बाजारों व बस व टैंपो आदि में भी लोग कोरोना प्रोटोकॉल को अंगूठा दिखाते नजर आ रहे हैं। सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी ने बताया कि देर शाम तक सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed