{"_id":"6a6f88ddac6ba674ac0b62f1","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122112-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
Sun, 02 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
किशोरी का शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसिया। सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेचईपुरवा निवासी किशोरी का शव रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में उनके कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन मोबाइल छीनने से नाराज होकर किशोरी द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
सिरसिया थाना क्षेत्र के बेचईपुरवा मीरा देवी (16) का शव रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में उनके घर में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे मीरा का फोन चलाने को लेकर उनकी मां से झगड़ा हुआ था। मां ने मोबाइल छीन कर पिता को सौंपा और सभी खेत चले गए थे। नाराज होकर मीरा कमरे में चली गई और कमरा बंद कर लिया था। जब सभी वापस लौटे तो मीरा का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। इस पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी आदर्श कुमार मौर्य, थाना प्रभारी सौरभ कुमार सिंह और सीओ भिनगा भरत पासवान मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ भिनगा भरत पासवान ने बताया कि मौके पर जांच की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।