{"_id":"6a7228f9a9a4396c410fbc9f","slug":"teenage-neighbor-arrested-for-raping-10-month-old-baby-girl-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122165-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 10 माह की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 10 माह की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी किशोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के एक गांव में 10 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। बच्ची का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ घर में लेटी थी। गर्मी अधिक होने के कारण बच्ची के सो जाने पर उसकी मां उसे वहीं छोड़कर नहाने चली गईं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर घर में पहुंचा और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंचीं तो आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची की हालत देखकर मां ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी नीचे आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी (सीओ) भरत पासवान भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर रखें नजर
संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा के परामर्शदाता जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों में मोबाइल का बढ़ता उपयोग चिंता का विषय है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों का मोबाइल इस्तेमाल सीमित रखें और यह भी देखें कि वे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। उनसे नियमित बातचीत करें और अच्छे संस्कार व सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करें।
मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- चंद्रकेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), श्रावस्ती