बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Video: एआरटीओ पर चालान कर चाबी ले जाने का आरोप, ट्रक चालक ने लगाया जाम

Video: एआरटीओ पर चालान कर चाबी ले जाने का आरोप, ट्रक चालक ने लगाया जाम

Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:01 PM IST
Video: एआरटीओ पर चालान कर चाबी ले जाने का आरोप, ट्रक चालक ने लगाया जाम
एआरटीओ पर ट्रक के प्रपत्र होने के बाद भी 10 हजार रुपये का चालान करने व ट्रक के कागज और चाबी छीनने का आरोप लगाते हुए बुधवार की सुबह ट्रक चालक ने बौद्ध परिपथ जाम कर दिया। बीच मार्ग पर ट्रक खड़ा होने से बौद्ध परिपथ के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए। राहगीरों की सूचना पर आई इकौना पुलिस ने ट्रक को मार्ग से हटवाकर जाम खुलवाया। एआरटीओ ने आरोपों का खंडन किया है और ट्रक चालक के खिलाफ इकौना थाने में तहरीर दी है। लखीमपुर निवासी ट्रक चालक अरविंद कुमार ने बताया कि वो माल लेकर सिलीगुड़ी जा रहे थे। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर इकौना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास एआरटीओ ने उनके ट्रक को रोका और ट्रक के प्रपत्र मांगे। अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने ट्रक के सभी वैध प्रपत्र दिए, बावजूद इसके एआरटीओ ने उनके ट्रक का 10000 रुपये का चालान कर दिया। यही नहीं वो ट्रक के सभी प्रपत्र व चाबी भी अपने साथ लेकर चले गए। चालक ने बताया कि उन्होंने जाम नहीं लगाया है, ओवरटेक कर ट्रक को रुकवाया था, जिसके चलते ट्रक सड़क पर टेढ़ा खड़ा है और इसी के चलते जाम लग गया। जाम में फंसी रही एंबुलेंस व स्कूली वाहन बौद्ध परिपथ पर लगभग 30 मिनट तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिससे दो अधिक एंबलुेंस आधा दर्जन से अधिक स्कूली वाहन शामिल रहे। जाम के चलते रोडवेज बस सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इकौना पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। आरोप निराधार, दर्ज होगी प्राथमिकी ट्रक चालक के आरोपों का एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने खंडन किया। एआरटीओ ने बताया कि बौद्ध परिपथ पर जांच की जा रही थी। सुबह लगभग सात बजे ट्रक चालक को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक का 2025 से रोड टैक्स बकाया मिला। ट्रक में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं लगा था और प्रेशर हॉर्न लगा था। वाहन चालक को थाने चलने की बात कही गई लेकिन चालक ने ट्रक खराब कर दिया। जिस पर वाहन का चालान कर दिया और ट्रक के प्रपत्र लिए गए। ताकि कार्यालय में जुर्माना जमा करके ट्रक चालक प्रपत्र ले। ट्रक चालक ने दबाव बनाने के लिए जाम लगा दिया गया। जिस पर इकौना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर ट्रक को थाने में खड़ा करवाया गया है। साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Hamirpur Ayurveda OPD News: छह साल में 1.15 लाख बढ़े आयुर्वेदिक ओपीडी मरीज, लोगों का भरोसा मजबूत

बहादुरगढ़ में जलभराव में करंट से युवक की मौत, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर में शुक्लागंज की ओर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार

05 Aug 2026

VIDEO: भारत-नेपाल सीमा पर 52 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 11 लाख रुपये

05 Aug 2026

VIDEO: चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

05 Aug 2026
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी! राजस्थान के इन इलाकों में होगी अति भारी बारिश

05 Aug 2026

CG News: बिलासपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, मौके पर मौत

विज्ञापन

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का चंद्रमा, त्रिपुंड और त्रिशूल से हुआ विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

05 Aug 2026

सावन: 1400 साल पुराना गौरीशंकर मंदिर, जहां हर्षवर्धन के समय 1000 पुजारी करते थे शिव आराधना

05 Aug 2026

सीतापुर: प्रेम प्रसंग में हुई अधेड़ की हत्या, शादी से चल रहा था नाराज

05 Aug 2026

शामली: कोई देश की खुशहाली तो कोई माता-पिता की सलामती के लिए ला रहा कांवड़

05 Aug 2026

मुजफ्फरनगर: शाकाहार का संदेश लेकर मिनी बाइक पर कांवड़ यात्रा पर निकली 12 साल की दीक्षा

05 Aug 2026

Video: माघ पूर्णिमा पर रहेगा अवकाश, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

04 Aug 2026

Meerut: खड़ी कांवड़ लेकर निकले मुरैना के कांवड़िये

04 Aug 2026

Meerut: मेरठ और मुरादाबाद की टीमों के हुआ बास्केटबॉल मैच

04 Aug 2026

Meerut: केसरिया होने लगा हाईवे, डीजे कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

04 Aug 2026

Meerut: रावण के भेष में जल ला रहे दिल्ली के मूलचंद त्यागी

04 Aug 2026

Meerut: मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और किशोर कुमार की जयंती मनाई

04 Aug 2026

VIDEO: घर में फंदे से लटका मिला प्रधान सहायक की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

04 Aug 2026

चित्रकूट डिप पर डेढ़ फीट पानी बहने से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग बंद

04 Aug 2026

कानपुर: तीज उत्सव का आयोजन, भजनों पर झूमीं महिलाएं

04 Aug 2026

कानपुर: चावल में रंग मिलाकर तैयार की हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक सीज

04 Aug 2026

अलीगढ़ में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन

04 Aug 2026

फरीदाबाद कबड्डी में 24 बालिकाओं ने राज्य स्तरीय कैंप में बनाई जगह

04 Aug 2026

बच्चों का वजन, बीमारी और गंभीरता को देखते हुए एनेस्थीसिया की डोज दी जाती

04 Aug 2026

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, कहा- सरकार राज्यधर्म छोड़ कर राजधर्म निभाए

ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ऑटो नहर में गिरा, पांच लोग बाल-बाल बचे

04 Aug 2026

VIDEO: घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे

04 Aug 2026

VIDEO: केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

04 Aug 2026

सादाबाद के पोदा गांव में परिक्रमा मार्ग बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

04 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed