सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Temperature drops by eight degrees in Terai, bringing relief from the heat

Shravasti News: तराई में आठ डिग्री लुढ़का तापमान, गर्मी से राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 02 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by eight degrees in Terai, bringing relief from the heat
 बारिश के बाद जमुनहा-बहराइच मार्ग के किनारे हुआ जलभराव। - फोटो : बारिश के बाद जमुनहा-बहराइच मार्ग के किनारे हुआ जलभराव।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में लगातार दूसरे दिन चली आंधी व बारिश ने तापमान को लुढ़का दिया है। बारिश से किसानों को तो राहत मिली। वहीं, आंधी से कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने से लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। हालांकि कुछ स्थानों शुक्रवार दोपहर तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को दिन में तो तेज धूप खिली, लेकिन रात करीब 11 बजे अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। काले बादल मंडराने लगे और झमाझम बरसात शुरू हो गई। इससे शुक्रवार को तापमान न्यूनतम 21 व अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर प्रतिनिधि के अनुसार आंधी से जमुनहा क्षेत्र के ग्राम काशी पुरवा, बलिदान पुरवा, बरगदहा, जैलालपुरवा, धन्नी पुरवा, लिहार, मोहनलाल पुरवा, हंड़हवा आदि गांवों की बिजली गुल रही। इस संबंध में उल्लाहवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विद्युत विवेक कुमार कुशवाहा ने बताया कि टूटे हुए तारों को जल्द दुरुस्त कराकर लाइन बहाल की जाएगी। इसी तरह से भंगहा क्षेत्र के शिवगढ़ कलां, मुड़वा, कोकल आदि की बिजली भी गुल रही। सिरसिया क्षेत्र में नौसहरा पुरवा, मसहाकलां, बेलहरी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ा।
गिरंट बाजार प्रतिनिधि किसान जमुनहा क्षेत्र के किसान पहलवान खां ने बताया कि खेत सख्त होेने से जुताई में समस्या हो रही थी।अब बारिश से मिट्टी मुलायम हो गई है, जिससे जुताई करने में आसानी होगी। खांसाहबपुरवा निवासी शरीफ खान ने बताया कि बारिश होने से मक्के की फसल की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, आंधी से आम के फसल को नुकसान हुआ। किसान सुशील सेठ ने बताया कि गन्ने की फसल की वह सिंचाई करने ही वाले थे, लेकिन बारिश होने से उनकी समस्या हल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed