सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Thai followers worship the Bodhi tree

Shravasti News: थाईलैंड के अनुयायियों ने किया बोधिवृक्ष का पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 06 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thai followers worship the Bodhi tree
जेतवन परिसर में बृहस्पतिवार को प्रार्थना करते थाईलैंड के अनुयायी। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बृहस्पतिवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 40 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से बोधिवृक्ष का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
Trending Videos



बौद्ध सभा के दौरान भिक्षु देवानंद ने कहा कि बुद्ध की शक्ति आध्यात्मिक ज्ञान, गहन ध्यान और आत्म-अनुशासन से उत्पन्न होती है। इसमें मानसिक क्षमताएं, लोगों को सही मार्ग दिखाने की क्षमता और सांसारिक मोह से मुक्ति शामिल है। बौद्ध धर्म में ये शक्तियां मुख्य रूप से अनुभव ज्ञान, विवेक, प्रज्ञा और करुणा के रूप में प्रकट होती हैं। ये गुण लोगों को मुक्ति की ओर ले जाने में सक्षम बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि बुद्ध ने अपने ज्ञान और विवेक का उपयोग अज्ञानता को दूर करने व सच्चाई का मार्ग दिखाने के लिए किया। उनके पास प्रज्ञा थी, जिससे वे सत्य-असत्य में भेद कर पाते थे और लोगों के संदेहों का समाधान भी करते थे।

गहन ध्यान और आत्म-अनुशासन से बुद्ध ने ऐसे अनुभव प्राप्त किए जो सामान्य मनुष्यों के लिए संभव नहीं थे। बुद्ध ने अपनी करुणा और प्रेम के बल पर सभी प्राणियों को मुक्त करने के तरीके सिखाए। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने जेतवन परिसर का भ्रमण कर उसके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed