सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three people injured in road accidents

Shravasti News: सड़क हादसों में तीन लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 07 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in road accidents
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। तीनों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में चल रहा है।
Trending Videos


मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी दीपक (7) बृहस्पतिवार देर शाम घर के निकट सड़क की पटरी पर खेल रहा था। उसी दौरान मल्हीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक दीपक से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसको निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया।

सोनवा क्षेत्र के नारायणपुर निवासी छैल बिहारी प्रजापति (35) शुक्रवार को किसी काम से इकौना तहसील जा रहे थे। बौद्ध परिपथ पर उनकी बाइक में सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में छैल बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गिलौला क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा निवासी लिशू चौहान (22) होली खेलने के लिए इकौना के सोनपुर निवासी मामा के घर गए थे। वहां से बृहस्पतिवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। बौद्ध परिपथ पर इकौना क्षेत्र में मोहनीपुर के पास खड़ी रोडवेज बस से टकरा गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी पवन व चालक मोनू यादव ने उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed