{"_id":"69f4f7a6925b6c381a078e67","slug":"work-on-bahraich-khalilabad-railway-line-will-gain-momentum-daddan-mishra-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119849-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन का कार्य पकड़ेगा गति : दद्दन मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन का कार्य पकड़ेगा गति : दद्दन मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 02 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन निर्माण का कार्य और तीव्र होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कि अब तक रेल परियोजना के लिए 50 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर रेल लाइन निर्माण के धीमी गति को तेज करने की मांग की थी। इस पर रेल मंत्री ने उन्हें पत्र भेजकर जानकारी दी है कि बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर होते हुए खलीलाबाद नई रेल लाइन निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी चल रही है। साथ ही वन भूमि के डायवर्जन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही रेल लाइन के कार्य में और तेजी आने की उम्मीद है।
Trending Videos
